Wednesday, May 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश शुभकामनाएं

शुभकामनाएं

324

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जन्माष्टमी पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगलकामना की। श्री सिंह ने जन्माष्टमी पर्व पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन से कर्मयोग की प्रेरणा देकर धर्म आधारित निष्काम कर्म की ओर हम सभी को प्रेरित करते हैं। भगवान कृष्ण का जीवन तथा उनकी शिक्षाएं ज्ञान, प्रेम, भक्ति तथा सद्भावनाओं के रूप में जन-जन के मन, वचन व कर्म में समाहित हो ऐसी प्रभु से प्रार्थना है।