लोक कलाओं को संरक्षित करेगा सांस्कृति विभाग-उप निदेशक सूचना

लोक कलाओं को संरक्षित, संयोजित, एवं पोषित करने हेतु प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन कराएगा सांस्कृति विभाग-उप निदेशक सूचना डॉ 0 मुरलीधर सिंह

अयोध्या – अयोध्या के प्रसिद्ध रामलीला दलों में सर्वोच्च प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रामलीला दल को उत्तर प्रदेश दिवस 2021 के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का मिलेगा अवसर तथा उन्हें उसी दिन उत्तर प्रदेश के संस्कृत विभाग द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए उप निदेशक सूचना डॉ. मुरलीधर सिंह ने बताया कि अयोध्या की संस्कृति एवं विरासत रामलीला के संरक्षण सहित अन्य सभी विधाओं के लोकगीत यथा थारू जनजातीय लोकनृत्य, भोजपुरी लोक गायन, धोबिया लोकनृत्य, करमा आदिवासी लोकनृत्य, ढ़िढिया लोकनृत्य नौटंकी, दिवारी पाई डंडा, अवधी लोक गायन, आल्हा लोक गायन, राई लोकनृत्य, रागिनी, स्वांग, कव्वाली, रासलीला, चरकुला, मयूर नृत्य, फाग गायन, जिकड़ी भजन, फरूवाही, नौटंकी, निर्गुण, कबीर गायन, रामलीला आदि के विधाओं को संरक्षित एवं संयोजित, पोषित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा 18 मंडलों में अलग-अलग विधाओं की प्रतियोगिता का आयोजन करा रही है। इन प्रतियोगिता आयोजन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दलों को उत्तर प्रदेश दिवस 2021 के दिनांक 24-26 जनवरी 2021 की अवधि में नोएडा एवं लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के अवसर देने के साथ पुरस्कृत भी किया जाएगा।

अयोध्या मंडल में रामलीला व फरूवाही लोकनृत्य विधा को आवंटित किया गया है। इन विधाओं के प्रतियोगिता हेतु कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए मण्डलायुक्त श्री एमपी अग्रवाल व जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा ने संयुक्त रूप से निर्णायक मण्डल हेतु एक समिति गठित की है, जिसके अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी नगर डा.वैभव शर्मा बनाये गये है।

समिति में आकाशवाणी के केन्द्र प्रभारी, उप सूचना निदेशक, प्रशासनिक अधिकारी संस्कृति विभाग व मनूचा डिग्री कालेज तथा साकेत डिग्री कालेज के संगीत विभागाध्यक्ष को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि रामलीला व फरूवाही लोकनृत्य के दल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला सूचना कार्यालय अथवा संस्कृत विभाग से संपर्क कर अपना आवेदन पत्र 12 जनवरी 2021 तक जमा कर सकते हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन 18 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी अयोध्या में होगी और अधिक जानकारी के लिए उप निदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह मोबाइल नंबर 7080510637 एवं पटल सहायक अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी अवधेश कुमार जयसवाल मोबाइल नंबर 83550888421 तथा संस्कृति विभाग के प्रशासनिक अधिकारी राम तीरथ मोबाइल नंबर 9532014477 पर सम्पर्क कर सकते है।

अयोध्या मण्डल अयोध्या एम0पी0 अग्रवाल ने मण्डल के सभी जनपदों के जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी के अतिरिक्त चिकित्सा विभाग के मण्डलीय अधिकारी से कोविड बैक्सीन लगाये जाने हेतु पूर्वाभ्यास की जानकारी के साथ  तथा अब तक की गयी तैयारी की अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दूरभाष पर ली। इसी प्रकार जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा ने भी जनपद में मुख्य चिकित्साधिकारी सहित चिकित्सा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी बैक्सीन दिये जाने की तैयारी, पूर्वाभ्यास व अब तक की व्यवस्था कोल्डचैन आदि की व्यवस्था की पूरी जानकारी लेते हुए कार्यक्रम में कोई कमी न रह जाये इसके लिए महत्वपूर्ण  सुझाव भी दिये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button