लापता वृद्ध महिला का शव गोमती नदी के बालाघाट से बरामद

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

अयोध्या/भेलसर – मवई थाना क्षेत्र के ग्राम कसारी से एक सप्ताह पूर्व घर से अचानक लापता हुई एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला का शव शुक्रवार की शाम गोमती नदी के बालाघाट से बरामद हुआ।
ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम कसारी निवासी किताबुल निशा(60)पत्नी स्व0 नियामत उल्ला खां अपनी बहू के साथ घर में रहती थी।उनका पुत्र परदेश में रहता है।महिला की बहू के मुताबिक उनकी सास शनिवार की सुबह तड़के नित्य क्रिया के लिए घर से निकली थी।लेकिन जब काफी देर बाद वह घर नहीं लौटी तो उनकी तलाश शुरू हुई।लेकिन कहीं उनका सुराग नही लगा।शुक्रवार की शाम गांव के चरवाहे ने उन्हें बताया कि एक वृद्ध महिला का शव गोमती नदी के बाला घाट पर उतरा रहा है।परिजनों ने मौके पर जाकर शव की पहचान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button