मुख्यमंत्री ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने जनपद फतेहपुर में कच्चे मकान की छत गिरने की दुर्घटना में एक परिवार में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त कियाजिला प्रशासन को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देशघायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश
दुर्घटना केे प्रभावितों को अनुमन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाये


लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम रतवा खेड़ा, जनपद फतेहपुर में कच्चे मकान की छत गिरने की दुर्घटना में एक परिवार में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को तत्काल दुर्घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस दुर्घटना केे प्रभावितों को अनुमन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाये। मुख्यमंत्री ने हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button