महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान

अयोध्या /भेलसर- मवई थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सैदपुर अंतर्गत एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह वह शौंच के लिए गई थी तभी गांव का ही एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ व जोर जबरदस्ती करने लगा।महिला ने बताया कि उसके शोर मचाने पर युवक भाग निकला।पीड़िता ने मामले की जांच कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है।मवई के थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।जांच उपरांत विधिक कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button