प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी कल मुख्यालय में रहेंगे-कृष्णकान्त पाण्डेय

प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी जी कल मुख्यालय में रहेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में भारत जोड़ों यात्रा की तैयारी बैठक कल।

लखनऊ। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी 6 राज्यों से गुजरते हुए 7वें राज्य में प्रवेश करने वाले हैं। उमड़ता जन-सैलाब इस यात्रा की सफलता बखान कर रहा है। महत्वपूर्ण यह है कि राहुल अपने मन की बात लोगों को नहीं सुनाकर लोगों के मन की बात सुन रहे हैं। साथ ही महंगाई, बेरोजगारी जैसे ज्वलन्त मुद्दे जिस पर दूर-दूर तक सरकार का ध्यान नहीं है उसे उठाकर सरकार पर दूर करने का दबाव बना रहे हैं ताकि जनता में खुशहाली व्याप्त हो सके।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में 6 प्रान्तीय अध्यक्षों के नेतृत्व में यात्रायें निकाली जायेंगी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी जी कई यात्राओं में शामिल होंगे।श्री पाण्डेय ने बताया कि कल 22 नवम्बर, 2022 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी जी प्रदेश मुख्यालय में मौजूद रहकर कांग्रेसजनों से मुलाकात कर नगर निकाय चुनाव एवं संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे साथ ही प्रदेश में निकलने वाली भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी बैठक में भाग लेंगे।

एक अन्य जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव एवं संगठन की मजबूती को लेकर प्रान्त अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नकुल दूबे ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अपने क्षेत्र के समस्त जिला/शहर अध्यक्षों की बैठक की। इसी क्रम में अनिल यादव आज कानपुर में तथा प्रान्तीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने नई दिल्ली स्थित अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के कार्यालय मेें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांग्रेसजनों के साथ बैठक की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button