पराली जलाने पर कार्यवाही के निर्देश

अयोध्या, मण्डलायुक्त ने कृषि विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिया है कि फसलो के अवशेष जलाये जाने से उत्पन्न हो रहे प्रदूषण की रोकथाम के सम्बन्ध में मुख्य सचिव द्वारा दिशा निर्देश जारी किये हैं इस क्रम में जनपद स्तर पर एक सेल का गठन करते हुए प्रत्येक दिन की घटनाओ का अनुश्रवण किये जाने तथा प्रत्येक गाॅव के ग्राम प्रधान एवं क्षेत्रीय लेखपाल को किसी भी दशा में अपने संबंधित क्षेत्र में पराली/कृषि अपशिष्ट जलाने की घटना को रोके जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त के अतिरिक्त कृषको को पराली जलाने से मिट्टी, जलवायु एवं मानव स्वास्थ्य को होने वाली हानि से अवगत कराने के साथ-साथ पराली जलाने पर उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही जाने के निर्देश दिये गये है यह आदेश मा0 सर्वोच्य न्यायालय के निर्गत आदेश के अनुपालन में है जिससे कि वायु प्रदूषण को रोका जा सके।

मण्डल के जिलाधिकारी/संबंधित अधिकारीगणो से आपेक्षित कार्यवाही करने को निर्देश दिया गया है। ऐसी कार्यवाही नगर निगम क्षेत्रो, नगर निकाय के क्षेत्रो में भी करने के निर्देश है इसका प्रत्येक स्तर पर अनुपालन किया जाय।

अयोध्या लोकसभा सांसद लल्लू सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा कमेटी) की बैठक दिनांक 29 अगस्त 2020 को अपरान्ह 03 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने कहा है कि समस्त आमंत्रित सदस्यगण बैठक में समय से प्रतिभाग करनेे का कष्ट करें। इसके अतिरिक्त इस बैठक में आमंत्रित अधिकारी भी पूरी तैयारी के साथ बैठक में भाग ले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button