निःशुल्क ‘‘ओ’’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना

 पिछड़े वर्ग के युवक एवं युवतियॉ निःशुल्क ‘‘ओ’’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना का उठाये लाभ।

प्रतापगढ़,जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ज्योति त्रिवेदी ने बताया है कि पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक एवं युवतियों के लिये निःशुल्क ‘‘ओ’’ लेवल एवं सी0सी0सी0 (ट्रिपल-सी) कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। इसमें ऐसे अभ्यर्थी पात्र होगें जो इण्टरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होगें एवं उनके अभिभावक की वार्षिक आय रूपये 1 लाख से कम होगी और प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये व जनपद का मूल निवासी हो एवं प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। प्रशिक्षणार्थियों का चयन कक्षा-12 के प्राप्त प्राप्तांक के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जायेगा।

पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन पत्र आनलाइन वेबसाइट www.obccomputertraining.upsdc.gov.in  अथवा  backwardwelfareup.gov.in  पर दिनांक 15 अगस्त 2020 तक कर सकते है। आनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन पत्र की प्रति एवं समस्त अभिलेखों/विवरणों (आय/जाति/आधार, प्रमाण पत्र व अन्य शैक्षिक अभिलेख) को स्वप्रमाणित करते हुये उसकी समस्त हार्डकापी दो प्रतियों में कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रतापगढ़ में दिनांक 15 अगस्त तक जमा किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button