जुगल किशोर कुशवाहा बसपा छोड़ सपा में शामिल

  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष आज झांसी के जुगल किशोर कुशवाहा, एडवोकेट बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति निष्ठा जताते हुए 2022 के चुनावों में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया। जुगल किशोर कुशवाहा अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और रेल कर्मचारी संगठन के जोनल अध्यक्ष रहे हैं। वे लोकसभा क्षेत्र झांसी के पूर्व प्रभारी बसपा भी रहे हैं। कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने कुशवाहा समाज को धोखा दिया है। वह गरीबों और कमजोर तबकों की नहीं कारपोरेट घरानों की समर्थक पार्टी है।

समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की पक्षधर है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनसंख्या के अनुपात में सम्मान और हक देने के लिए जातिवार जनगणना की मांग करती आई है। इस गणना के बाद किसी को किसी से कोई शिकायत नहीं होगी। सामाजिक तानाबाना सुधरेगा। उन्होंने कहा समाज में पिछड़ों, दलितों, शोषितों और आर्थिक रूप से मजबूर लोगों की बेहतर जिंदगी के लिए समाजवादी सरकार ने जो काम किए थे, भाजपा सरकार ने उन्हें चैपट कर दिया है। समाजवादी पार्टी विकास चाहती है। भाजपा विकास विरोधी है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व विधायक दीप नारायण दीपक, पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर यादव तथा पूर्व चेयरमैन मऊरानीपुर पप्पू सेठ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button