जय प्रकाश निषाद राज्य सभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

योगी आदित्यनाथ ने राज्य सभा के लिए जय प्रकाश निषाद के निर्विरोध निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सभा के लिए श्री जय प्रकाश निषाद के निर्विरोध निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सभा सांसद के तौर पर जय प्रकाश निषाद जनहित को प्राथमिकता देकर संसद के उच्च सदन की गौरवशाली परम्पराओं में वृद्धि करेंगे।

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा के निधन से रिक्त हुई इस सीट पर 24 अगस्त को चुनाव होना था। भाजपा के विधायकों की संख्याबल को देखते हुए श्री निषाद का निर्विरोध निर्वाचित होना पहले से ही तय माना जा रहा था।  नामांकन के आखिरी दिन श्री निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अन्य मंत्रियों व भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस दिन तक कोई अन्य पार्टी के उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। नामांकन पत्र जांच में सही पाया गया। सोमवार को नाम वापसी की आखिरी तारीख के निर्धारित समय दोपहर तीन बजे बीत जाने के बाद जय प्रकाश निषाद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

जयप्रकाश निषाद गोरखपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं। वह बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर 2012 में चौरी-चौरा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। 2017 में भी उन्होंने चौरी चौरा से विधानसभा से चुनाव लड़ा लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी से हार गए थे। वह 2008 से 2009 तक बहुजन समाज पार्टी की सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button