कांग्रेस अध्यक्ष ने विजयदशमी की बधाई दी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने समस्त प्रदेश वासियों को महानवमी, दशहरा विजयदशमी के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय एवं असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है, अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देता विजयादशमी का पर्व सदमार्ग पर चलने और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भगवान श्री राम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध किया था। आज ही के दिन माँ भगवती देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। यह पर्व हमें भगवान राम के सिद्धान्तों पर चलने के लिए प्रेरित करता है। यह पर्व हमें समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने और सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। अंहकार, अन्याय और अवगुणों से दूर रहकर मानव कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button