इण्टरनेशनल मीडिया कान्फ्रेन्स का ऑनलाइनआयोजन मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यना

इण्टरनेशनल मीडिया कान्फ्रेन्स का ऑनलाइनआयोजन सी.एम.एस. में आज,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि।

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में ‘इण्टरनेशनल मीडिया कान्फ्रेन्स’ का आॅनलाइन आयोजन कल 30 अक्टूबर, शुक्रवार को प्रातः 10.00 बजे से किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि यह सम्मेलन ‘इन्श्योरिंग जेण्डर जस्टिस’ अर्थात लैंगिक न्याय सुनिश्चित करने के महत्वपूर्ण व सम-सामयिक विषय पर आयोजित है, जिसमें देश-विदेश के प्रख्यात मीडिया प्रमुख, पत्रकार, मनोवैज्ञानिक, शिक्षाविद् आदि समाज में लैंगिक समानता स्थापित करने, लैंगिक न्याय सुनिश्चित करने एवं महिलाओं पर होने वाले अपराध व हिंसा पर अंकुश लगाने पर अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत करेंगे तथापि लैंगिक स्तर पर व्याप्त सामाजिक विसंगतियों के निराकरण पर मीडिया, समाज तथा स्कूल की भूमिका को उजागर करेंगे।

            श्री शर्मा ने बताया कि यह एक-दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन सत्र प्रातः 10.00 बजे से 11.30 बजे तक होगा एवं इसके उपरान्त विभिन्न सम-सामयिक विषयों जैसे ‘डेटरिंग लाॅज – देयर एडीक्वेन्सी एण्ड इम्प्लीमेन्टेशन’, ‘द रोल आॅफ एजूकेशन, एम्प्लायमेन्ट एण्ड वोमेन्स इकोनाॅमिक स्टेटस’ एवं ‘द रोल आॅफ कल्चर’ आदि पर पैनल डिस्कशन के माध्यम से सम्मेलन की परिचर्चा सम्पन्न होगी। सममेलन का समापन अपरान्हः 4.00 बजे होगा।

      श्री शर्मा ने बताया कि इस सामयिक सम्मेलन के कुछ प्रमुख वक्ताओं में श्री प्रभु चावला, एडीटोरियल डायरेक्टर, न्यू इण्डियन एक्सप्रेस, श्री शशि शेखर, एडीटर-इन-चीफ, हिन्दुस्तान, श्री अनुराग बत्रा, एडीटर-इन-चीफ, बिजनेस वल्र्ड, श्री ब्रजेश मिश्रा, एडीटर-इन-चीफ, भारत समाचार, श्री सुमित अवस्थी, कन्सल्टिंग एडीटर, ए.बी.पी. न्यूज, श्री राहुल महाजन, हेड आॅफ कन्टेन्ट आॅपरेशन, प्रसार भारती, नई दिल्ली, सुश्री सुनीता ऐरन, वरिष्ठ स्थानीय संपादक, हिन्दुस्तान टाइम्स, श्री अरविन्द्र चतुर्वेदी, वरिष्ठ संपादक, इण्डिया न्यूज, श्री सुधीर मिश्रा, वरिष्ठ स्थानीय संपादक, नवभारत टाइम्स, श्री राहुल देव, वरिष्ठ पत्रकार, डा. वेल अवाद, इण्टरनेशनल राइटर एवं पत्रकार, श्री श्रीपाल सकटावत, वरिष्ठ संपादक, न्यूज 18, सुश्री क्षिप्रा माथुर, वरिष्ठ पत्रकार, राजस्थान, सुश्री मरियम लाॅरेन्स, वरिष्ठ संवाददाता, फ्रांस टीवी एवं सुश्री नवोदिता कुमारी, वरिष्ठ संवाददाता, फ्रांस टीवी, आदि प्रमुख हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button