अयोध्या संभाग ने निर्धारित धान क्रय लक्ष्य 5,10,000 मी0टन को किया प्राप्त

अयोध्या – आयुक्त एम0पी0 अग्रवाल ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में शासन द्वारा अयोध्या संभाग हेतु निर्धारित धान क्रय लक्ष्य 5,10,000 मी0टन को प्राप्त कर लिया गया है एवं दिनांक 21 जनवरी 2021 तक 5,39,990 मी0टन धान क्रय किया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का 105.88 प्रतिशत है। जबकि गत वर्ष क्रय सत्र की पूरी अवधि में संभाग में कुल 5,19,614 मी0टन धान की खरीद हुई थी। इस प्रकार संभाग अयोध्या में अब तक की रिकॉर्ड धान खरीद की गई है।

संभाग में दिनांक 21 जनवरी 2021 तक किए गए धान क्रय से कुल 1,12,026 कृषक बंधु लाभान्वित हुए हैं। धान की कुटाई हेतु क्रय केंद्रों से चावल मिलों को सम्बद्व किया गया है। सम्बद्व की गई चावल मिलों में अब तक 4,93,418.60 मी0टन धान को कुटाई के लिए भेजा जा चुका है जो कुल खरीद का लगभग 91 प्रतिशत है। मेलों में भेजे गए धान के सापेक्ष मिलों को कुल 3,30,590.47 मी0टन कस्टम चावल को भारतीय खाद्य निगम में सम्प्रदानित करना है, जिसके सापेक्ष मिलो द्वारा 2,09,120 मी0टन चावल भारतीय खाद्य निगम के विभिन्न गोदामों में भंडारित करा दिया गया है।

शासन द्वारा धान क्रय के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 28 फरवरी 2021 है। इस प्रकार निर्धारित तिथि तक अभी धान खरीद कार्य क्रियाशील है। आयुक्त अयोध्या मंडल अयोध्या के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जो किसान पंजीकृत हो गए हैं उन सभी किसानों का मानक गुणवत्ता का धान केंद्रों पर अनिवार्य रूप से क्रय किया जाएगा एवं उन किसानों का धान प्राथमिकता के आधार पर क्रय किया जाएगा जिनके द्वारा क्रय केंद्रों से संपर्क किया गया है एवं किन्ही कारणों से उनके धान की खरीद नहीं हो पाई है; उनके द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिला प्रशासन के द्वारा कृषकों का सत्यापन भी कराया जाए जिससे न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत धान क्रय का लाभ वास्तविक किसानों को प्राप्त हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button