Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण प्रातः 09ः00 बजे होगा-

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण प्रातः 09ः00 बजे होगा-

426

   
लखनऊ  जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि कोविड-19 महामारी संक्रमण से बचाव हेतु नियमों का अक्षरशः पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस सम्बन्धी कार्यक्रमो का आयोजन किया जाये।      
     जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के चैराहों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, पेट्रोल पम्पों, वाणिज्य संस्थानों नगर निगम, एल0डी0ए0 के पार्को, बाजारों में दुकानों पर तिरंगा झण्डा लगाने व देशभक्ति के गीतों का प्रसारण किया जाये। उन्होने बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत इस वर्ष नागरिक सुरक्षा संगठन 15 अगस्त 2020 को प्रातः 06ः30 बजे लखनऊ शहर के समस्त डिवीजनल वार्डेन अपने-अपने क्षेत्रों में नागरिक सुरक्षा संगठन के कार्मिको द्वारा प्रभात- फेरियाॅं आयोजित की जायेगी। उन्होने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी सभी मन्दिरों, गुरूद्वारों, गिरजाघरों, बहाई धर्म स्थलों, एवं बौद्ध धर्म स्थलों पर अन्य धर्म स्थलों पर राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर  विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन कोविड-19 के दृष्टिगत धर्म स्थलों पर मेडिकल प्रोटोकाल के अनुसार आयोजन किया जाये।
 

जिलाधिकारी ने बताया कि  15 अगस्त 2020 को प्रातः सभी सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों ,स्कूलों, कालेजों, ग्राम सभाओं, ब्लाकों, तहसीलों पर झण्डारोहण का कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय गायन होगा। इसके अतिरिक्त कलेक्ट्रेट प्रांगण में गत वर्ष की भांति ध्वजारोहण के पश्चात् स्वंतंत्रता संग्राम सेनानियों को शाल भेंटकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होने बताया कि 15 अगस्त को अपरान्ह 03ः00 बजे से क्रिश्चियन डिग्री कालेज, गोलागंज लखनऊ से प्रारम्भ होकर शहीद स्मारक तक एक मार्चपास्ट का आयोजन किया गया है जिसमें अर्द्धसैनिक एवं पुलिस बलों, एन0सी0सी0 कैडेट्स, भूतपूर्व सैनिको द्वारा मार्चपास्ट दल, बैण्ड वादन आदि टोलियाॅं प्रतिभाग करेंगी। उन्होने बताया कि 15 अगस्त को सायंकाल 05ः00 से 06ः30 बजे के मध्य गांधीभवन में शहीदों के प्रति सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन  कोविड-19 महामारी के बचाव हेतु कोविड हेल्प डेस्क की व्यवस्था के साथ आयोजन किया जायेगा।

      जिलाधिकारी ने बताया कि अंलकृत प्रकाश व्यवस्था के अन्तर्गत पेट्रोल पम्प, धार्मिक स्थल/बाजार, होटल, बैंक, हुसैनाबाद ट्रस्ट, की इमारतों, एल0डी0ए0 के पार्को, नगर निगम के पार्को, प्रमुख सरकारी व गैर सरकारी भवनों, ऐतिहासिक इमारतों अधिष्ठानों/प्रतिष्ठानों एवं ग्राम, नगर, ब्लाक के भवनों पर 15 अगस्त को विद्युत की सजावट की व्यवस्था की गयी है। 15 अगस्त को श्रीराम औद्योगिक अनाथालय तथा प्रयाग नारायण रोड़ स्थित बालगृह में फल एवं मिष्ठान वितरण किया जायेगा।