स्पीच एवं फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की प्रतिभाशाली छात्रा रितिका सोनी ने अन्तर-विद्यालयी स्पीच एवं फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता लोटस सोशल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आॅनलाइन आयोजित हुई, जिसमें लखनऊ के अनेक विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. की प्रतिभाशाली छात्रा ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी पर आधारित इस प्रतियोगिता में अपनी आकर्षक वेषभूषा, अभिव्यक्ति क्षमता एवं रचनात्मक सोच का जोरदार प्रदर्शन कर निर्णायक मण्डल को अभिभूत कर दिया। आयोजकों ने सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल, प्रशस्ति पत्र व अन्य आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया।

            श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं संवारने हेतु छोटी उम्र से ही प्रोत्साहित करता है, साथ ही विभिन्न रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रेरित करता है, जिससे आगे चलकर ये छात्र विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उपयोग कर मानवता का कल्याण करने में सक्षम बन सकें। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की संतुलित एवं उद्देश्यपूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने को संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button