Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
Home समाज सी.एम.एस. संस्थापक डा0जगदीश गाँधी के स्वास्थ्य में आशातीत सुधार

सी.एम.एस. संस्थापक डा0जगदीश गाँधी के स्वास्थ्य में आशातीत सुधार

323

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद्  डा0 जगदीश गाँधी के स्वास्थ्य में निरन्तर सुधार हो रहा है। कोरोना संक्रमण के उपरान्त डा0 गाँधी इन दिनों एस.जी.पी.जी.आई. में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं तथापि विगत दो-तीन दिनों में उनके स्वास्थ्य में आशातीत सुधार हुआ है। कोरोना संक्रमण के दौरान एकान्तवास में डा0 गाँधी डाक्टरों की देखरेख में सामान्य दैनिक चर्या का आराम से निर्वहन कर रहे है, साथ ही, संस्था कार्य हेतु आवश्यकतानुसार सम्बन्धित कार्यकर्ताओं को फोन पर निर्देश दे रहे हैं। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है।