सी.एम.एस. शिक्षिका ‘इण्डियाज मोस्ट इनोवेटिव टीचर अवार्ड’ से सम्मानित

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चैक कैम्पस की शिक्षिका सुश्री निधि ग्रोवर को शैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु ‘इण्डियाज मोस्ट इनोवेटिव टीचर अवार्ड’ से नवाजा गया है। सुश्री ग्रोवर को यह अवार्ड एक प्रतिष्ठित शैक्षिक परामर्श संस्था ‘अहा एजुकेशन’ के तत्वावधान में प्रदान किया गया तथापि अभी हाल ही में आयोजित एक वर्चुअल सम्मान समारोह में सुश्री ग्रोवर को पाँच हजार रूपये का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित अवार्ड हेतु 3786 प्रतिभागियों में से 10 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को इस अवार्ड हेतु चयनित किया गया, जिनमें सुश्री ग्रोवर भी शामिल हैं। सुश्री ग्रोवर को कोविड-19 के कारण स्कूल बंदी के दौरान विभिन्न आॅनलाइन रचनात्मक व सृजनात्मक शैक्षणिक गतिविधियों द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित करने एवं छात्रों की प्रतिभा को उभारने के अतुलनीय प्रयासों हेतु इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। शैक्षिक क्षेत्र में सुश्री ग्रोवर अपने कठिन परिश्रम एवं ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय मानक स्थापित करने हेतु विशेष रूप से जानी जाती हैं।

      श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है तथापि सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 61 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है। इन्हीं विद्वान शिक्षकों की बदौलत सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने के लिए प्रयत्नशील है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button