सपा में शामिल हो सकती हैं साक्षी मिश्रा

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने राजनीति में आने के संकेत दिए हैं. उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिलने का समय मांगा है. साक्षी मिश्रा ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विकास से काफी प्रभावित है. इसी कारण मैं सपा में शामिल होना चाहती हूं. मैंने उनसे फोन करके समय मांगा है.

साक्षी मिश्रा अखिलेश यादव से मिलना चाहती है,उन्होंने कहा, “सपा की कार्यशैली और युवाओं के लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में जो विकास की लहर को देखने को मिली. जिसके कारण सपा सरकार में उत्तर प्रदेश को अलग पहचान दी. अन्य राजनीतिक दलों से हमें कोई मतलब नहीं है. सपा युवाओं की पार्टी है. इसलिए इसे ज्वाइन करने का मन बनाया है. सपा ने अपने कार्यकाल में बहुत काम किया है. सपा में जातिवाद को बढ़ावा नहीं दिया जाता है. बहुत सारे ऐसे काम किये हैं, जिससे हम प्रभावित हैं.”

साक्षी मिश्रा ने कहा कि मैं शादी के बाद बेहद खुश हूं, क्योंकि पति अजितेश बहुत सपोर्ट करते हैं. साक्षी के मुताबिक, उनका (अजितेश) परिवार मेरा खयाल बहू की तरह नहीं, बल्कि बेटी की तरह रखता है. लेकिन, अपने परिवार की याद तो आती है, क्योंकि जन्म से लेकर अपनी मर्जी से शादी से पहले तक का साथ कम नहीं होता. इसीलिए आज मैं भाई विक्की को सबसे ज्यादा याद करती हूं.

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने राजनीति में आने के संकेत दिए हैं.साक्षी मिश्रा बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी है. पिछले साल तीन जुलाई को बीजेपी विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा अपने प्रेमी अजितेश के साथ घर से अचानक गायब हो गई थीं. इसके बाद उन्होंने 10 जुलाई को अजितेश के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें अपनी जान को खतरा बताया था. इस वीडियो के आने के बाद यह मामला काफी चर्चित हो गया था और यह मामला काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button