शोक संवेदना

पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री  ने  प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त ।

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री  अनिल राजभर ने  प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती कमल रानी वरुण जी का निधन  का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने व परिजनों को इस दुःख को सहने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने  प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया  प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने  प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है । उन्होंने अपने शोक संदेश में  कहा कि श्रीमती वरुण जी के निधन का समाचार सुनकर कष्ट हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें व शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button