विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के पीड़ितों के बीच पहुंच कर ली जानकारी

अब्दुल जब्बार

अयोध्या, भेलसर तहसील रुदौली क्षेत्र के सरयू नदी के किनारे बसे गावों में नदी का जलस्तर बढ़ने से गांवों में पानी घुस आया है।जिससे मनुष्यों के साथ ही पशुओं के लिए संकट उत्पन्न है।मामले की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ितों के बीच जाकर उनकी रोजमर्रा की आवश्यकताओं से अवगत होते हुए बाढ़ आपदा के समय की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की।


गुरुवार को विधायक ने प्राथमिक विद्यालय सल्लाह पुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के 51 पीड़ितों की भोजन की समस्या को कम करने खाद्यान्न के पैकेट बितरित कराकर उन्हें राहत पहुंचाई है तथा जलभराव होने से पशुओं का चारा डूब गया है।मांझा वासियों के पशुओं के चारे के संकट को देखते हुए पशुओं को चारा खिलाने के लिए 150 कुन्तल भूसा का वितरण कराया है।खाद्यान्न व भूसा का वितरण का कार्य तहसील प्रशासन व विधायक के संयुक्त प्रयास से किया गया है।राहत वितरण कार्यक्रम में विधायक के साथ उपजिलाधिकारी बिपिन सिंह,क़ानूनगो व हल्का लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button