विद्युत समस्याओं की निजात के साथ 41 गांवों को मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति

  • सभापति ने लाखों की लागत से निर्मित विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण कर दी सौगात।
  • विद्युत समस्याओं की निजात के साथ 41 गांवों को मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति।


अब्दुल जब्बार

अयोध्या, भेलसर सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के सभापति व क्षेत्रीय विधायक राम चंद्र यादव ने रुदौली के  शुजागंज(मीनापुर फगौली)में 33/11के.वी विद्युत उपकेंद्र का विद्युत आपूर्ति संचालन कर लोकार्पण किया।विधायक राम चन्द्र यादव के प्रयास से मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ की घोषणा संख्या 42/2018 के अंतर्गत 33/11 के वी विद्युत उपकेंद्र शुजागंज(ग्राम मीनापुर,फगौली,रुदौली सम्मिलित हुआ जिसका शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक श्री राम चन्द्र यादव के कर कमलों द्वारा गत वर्ष 05 जनवरी 2019 को सम्पन्न किया गया था।जिसका क्षेत्रीय विधायक ने 29 जुलाई 2020 दिन बुधवार को विद्युत आपूर्ति की शुरुआत के साथ विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण कर क्षेत्र वासियों को विद्युत के क्षेत्र में सौगात दी।इस केंद्र के संचालन के साथ 41 गांवो को विद्युत समस्याओं की निजात के साथ साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी।

लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित लोगों से मुखातिब श्री यादव ने कहा कि इस विद्युत उपकेंद्र के शुरू हो जाने से विद्युत आपूर्ति संबंधित समस्याओं से जहाँ निजात मिलेगी वहीं सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति के संचालन में मदद मिलेगी।विद्युत के क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र रुदौली को विद्युत समस्याओं से निजात दिलाने के लिए हमारा प्रयास निरन्तर जारी है।इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता,उपखण्ड अधिकारी व उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल शर्मा,तेज तिवारी,शिवानंद मिश्रा,प्रधान विवेक तिवारी  सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।विद्युत उपकेंद्र के लोकार्पण पर प्रशन्नता व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान बिचाला अरविंद वर्मा,प्रधान शुजागंज आनंद गुप्ता,प्रधान ऐथर डॉ0 राजेन्द्र रावत,विनय वर्मा,पूर्व प्रधान दफिया पुर  सुलखान यादव,राम प्रकाश यादव,शुभम तिवारी,प्रधान पस्ता राकेश वर्मा,राजेन्द्र यादव,महिला मोर्चा अध्यक्ष माधुरी सिंह,वीरेंद्र वर्मा,रामसुमिरन रावत पूर्व प्रमुख,भगीरथ यादव,रामदीन वर्मा मंडल अध्यक्ष,छोटेलाल वर्मा,प्रधान राजेन्द्र चौरसिया,वीरेंद्र एडवोकेट,प्रधान शाहपुर डॉ0 हृदय प्रसाद रावत,प्रधान शैलेन्द्र वर्मा,राम सहाय पुजारी,गीता वर्मा,संतोष सिंह,सत्य प्रकाश मिश्रा महामंत्री,राजकरन रावत ऐथर,नन्द कुमार यादव,डॉ0 शोभालाल,प्रधान शकील,मुन्नू भाई,कुलदीप मौर्या प्रधान बनगांवा,संतोष यादव,राम कैलाश वर्मा जिला पंचायत आदि ने क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव के प्रति आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button