रातोरात दुकान का ताला तोड़ किया गया क़ब्ज़ा

रातोरात दुकान का ताला तोड़कर कर लिया गया क़ब्ज़ा,पीड़ित रह गया दीवानी मुकदमा के भरोसे,दुकान मालिक ने शार्ट कट काम कर लिया।

अब्दुल जब्बार
भेलसर(अयोध्या)किराएदार दीवानी न्यायालय में दायर मुकदमा के भरोसे रह गया और लॉक डाउन में रातोरात दुकान का ताला तोड़कर किराएदार का सारा सामान लूटकर दुकान मालिक ने किराए की दुकान पर कब्जा कर लिया।सुबह जब किराएदार दुकान खोलने गया तो दुकान मालिक ने जान से मार डालने की धमकी दे कर भगा दिया।पीड़ित किराएदार ने न्याय के लिए कोतवाली सहित अपर पुलिस अधीक्षक व एसडीएम रुदौली को शिकायती पत्र दिया है।

मो0 वहीद पुत्र लायक अली निवासी मोहल्ला कायस्थाना कस्बा रूदौली ने कोतवाल रुदौली सहित अपर पुलिस अधीक्षक रुदौली व एसडीएम रुदौली को शिकायती पत्र देकर कहा है कि वह एक कता दुकान स्थित मोहल्ला मख्दूमजादा कस्बा रूदौली जिसके मालिक सईद अहमद पुत्र वसी अहमद निवासीजन मोहल्ला मख्दूमजादा कस्बा रुदौली है में सन् 1998 से किराएदार लगातार चला आ रह है।उक्त दुकान मे वह हेयर ड्रेसर/मेन्स पार्लर का कार्य करता चला आ रहा है।उसके पास जीविका उपार्जन हेतु अन्य कोई साधन नही है पूरे परिवार का खर्च उक्त दुकान से ही चलता है।पीड़ित ने कहा कि पूर्व में दिनाॅंक 28 जनवरी 2019 को दुकान मालिक सईद अहमद व उनके पुत्र अरशद व अशरफ व शादाब कुछ गुण्डो की मदद से बल पूर्वक उससे दुकान मजकूर अवैधानिक तरीके से खाली कराने का प्रयास किया था और मौके पर भद्दी-भददी गालिया देकर दुकान का सारा सामान फेक कर कब्जा कर लेने की धमकी दी थी।

दुकान मालिक की उक्त धमकी के बाद ही उसके द्वारा सक्षम न्यायालय मे अपना वाद प्रस्तुत किया जिसमें कमीशन रिपोर्ट भी दाखिल हो चुकी है।कमीशन रिपोर्ट मे स्पष्ट रूप से उसकी किराएदारी की दुकान में उसका क़ब्ज़ा भी दर्शाया गया है। 2 व 3 अगस्त की मध्य रात्रि को विपक्षीजन अपने कुछ साथियों के साथ आए और उसकी उक्त दुकान का ताला तोड़ कर उसमे रंखा आठ हजार पाॅच सौ तीस रूपये,तीन कुर्सी लगभग 45 हजार रूपया कीमत की व लगभग एक लाख रूपये से अधिक मालियत का फर्नीचर व मेन्स पार्लर का सामान,इन्वर्टर व बैटरा सौर् ऊर्जा व उसके नाम से लगा विघुत मीटर आदि सामान उठा ले गए।

पीड़ित ने बताया कि 3 अगस्त को जब वह दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान मे दूसरा ताला लगा है।तभी विपक्षीजन आ गए और धमकी देते हुए कहा कि हम लोगो ने दुकान पर कब्जा कर लिया है तुमको जो करना हो कर लो और दुकान के करीब आओगे तो पूरे परिवार को जान से मार डालेगें।पीड़ित ने कोतवाल सहित अपर पुलिस अधीक्षक रुदौली व एसडीएम रुदौली को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने तथा दुकान पर विपक्षीजन द्वारा जबरदस्ती किया गया कब्जा हटवा कर उसके कब्जे मे दिलाने व उसका सारा सामान व नकदी दिलाने की मांग की है।कोतवाल विश्वनाथ यादव ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है जांचकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button