Friday, May 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश युवती से जबरन दुराचार करने व वीडियो क्लिप बनाने का आरोप,युवक के...

युवती से जबरन दुराचार करने व वीडियो क्लिप बनाने का आरोप,युवक के विरुद्ध दुराचार का मुकदमा दर्ज

225

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या, भेलसर रूदौली सर्किल के मवई थाना अंतर्गत बाबा बाजार चौकी क्षेत्र के बहांपुर गांव में गांव के ही एक युवक द्वारा युवती के साथ जबरन दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को इस मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 सितम्बर की शाम उसकी पुत्री शौंच के लिए खेत कि तरफ गई थी।तभी पहले से घात लगाए बैठा गांव का ही एक युवक उसे गन्ने के खेत में घसीट ले गया और डरा धमकाकर जबरन उसके साथ दुराचार किया और उसकी वीडियो क्लिप भी बना बना ली। पीड़िता के पिता के मुताबिक आरोपी शुक्रवार को भी घर आकर गाली गलौज व धमकाकर गया है।मवई के थाना प्रभारी राम किशन राना ने बताया कि युवक के विरुद्ध दुराचार तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।