मुख्यमंत्री करेंगे सेवा कार्यों की ई-बुक का विमोचन

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी वैश्विक महामारी के दौर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए सेवा कार्यों का ई-बुक के रूप में तैयार किये गए दस्तावेज का पार्टी के राज्य मुख्यालय में विमोचन करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा0 दिनेश शर्मा तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल कल 6 सितम्बर को सायंकाल 5ः30 बजे ई-बुक का विमोचन करेगें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में पार्टी के कार्यकर्ताओं से सेवा को ही संगठन मानकर सेवा कार्य करने का आह्वान किया। एक ओर कोरोना काल में लोग महामारी की भयावहता से डरे हुए थे। वहीं भाजपा के कार्यकर्ता अपनी चिन्ता किये वगैर लोगों की सेवा में जुटे रहे। जरूरतमंदो तक भोजन, राशन, मास्क, सेनिटाजर पहुंचाने के साथ ही प्रवासी श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने का काम भी किया तथा लोगों के उपचार की व्यवस्था भी की और इसके साथ ही राजनैतिक कार्यकर्ताओं के छवि बदलते हुए सेवा को राजनीति का पर्याय बना दिया। इन सभी सेवा कार्यों को ई-बुक में संकलित कर प्रदेश की ई-बुक के विमोचन के अवसर पर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल उपस्थित रहेगें। जबकि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ तथा राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह डिजिटल माध्यम से जुडे़गें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button