भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया दीपोत्सव

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भूमि पूजन किए जाने के बाद पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दीपोत्सव मनाया।

मनीष दीक्षित
लखनऊ , अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भूमि पूजन किए जाने के बाद पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर दीपक जलाकर असीम उल्लास और खुशी के साथ दीपोत्सव मनाया। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आज दिन भर उत्सव का माहौल रहा। सायं काल पार्टी कार्यालय में रामदरबार की पूजा अर्चना व भंजन कीर्तन की धुनों के बीच दीपोत्सव का कार्यक्रम शुरू हुआ। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल व अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना की। 


राज्य मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर रंगोलियां बनाकर प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए आज हुए भूमि पूजन को लेकर अपनी खुशियों का प्रकटीकरण किया। सायं काल पूरे पार्टी कार्यालय में हजारों की संख्या में दीपकों को जलाकर दीपोत्सवों मनाया गया। हजारांे दीपकों की रौशनी में पूरा पार्टी कार्यालय दीपावली के जैसा जगमगा रहा था। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य की शुरूआत होने के लिए बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। पूरे पार्टी कार्यालय को झालर व लाइटों की रोशनी से भी सजाया गया। 
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि लगभग 500 वर्षों तक रामभक्तों के संघर्ष, आस्था, विश्वास, तप व प्रयास से यह दिन आया है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के रामभक्तों के विश्वास व आस्था के अनुरूप आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों सम्पन्न हुआ, अब अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का स्वप्न भी साकार होने जा रहा है।


पार्टी कार्यालय पर हुए दीपोत्सव के कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोविन्द नारायण शुक्ला, आईटी सेल के संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता संजय राय, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, आईटी सेल के सहसंयोजक अंकित चंदेल, सौरभ, सत्यप्रकाश, अरूणकान्त त्रिपाठी, राजकुमार जी सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button