मुंबई, बॉलीवुड फिल्मकार शेखर कपूर फिल्म ‘पानी’ को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित करना चाहते हैं।शेखर कपूर अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘पानी’ सुशांत सिंह राजपूत के साथ बनाना चाहते थे। सुशांत सिंह ‘पानी’ फिल्म को लेकर खासा उत्साहित थे और उन्होंने इसके लिये काफी मेहनत की थी। सुशांत का ये ड्रीम प्रोजेक्ट था लेकिन शेखर कपूर और यशराज फिल्म्स के बीच हुए किसी विवाद के चलते यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी। शेखर कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा है, “यदि आप भगवान के साथ किसी यात्रा से जुड़ना चाहते हैं तो आपको सभी कदम आस्था के साथ आगे बढ़ाने पड़ेंगे। भगवान ने चाहा तो ‘पानी’ एक दिन जरूर बनेगी। मैं सुशांत को वो फिल्म समर्पित करूंगा। लेकिन ये फिल्म उन्हीं लोगों के साथ बनाई जा सकती है जो इंसानियत दिखाएं, ना की घमंड।”
Popular Posts
चुनावी मोड से बाहर निकलेगा भारत…
समय और धन की बचत होगी, चुनावी मोड से बाहर निकलेगा भारत।भारत में बार-बार चुनाव होते हैं, जिससे...
Breaking News
पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल
पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ह्दय प्रत्यारोपण टीम को बधाई दी। पीजीआई में...
इलाज या कारोबार? सफेद कोट के पीछे का सच
डॉक्टर की चुप्पी टूटी तो सामने आया सिस्टम का काला चेहरा! क्या आज का इलाज सेवा है या एक बड़ा कारोबार बन चुका है?...
जन भवन में आदर्श माध्यमिक विद्यालय का भव्य उद्घाटन
जन भवन में आधुनिक सुविधायुक्त आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का उद्घाटन। राज्यपाल ने जनभवन में आदर्श माध्यमिक विद्यालय के रूप में अभिनव...
सुरों की अमर सरगम:आशा भोसले का अविस्मरणीय सफर
भारतीय संगीत जगत में जब भी सुरों की मिठास, विविधता और जादू का ज़िक्र होता है, तो Asha Bhosle का...
सेवा और सुरक्षा के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम
अयोध्या क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक 84 कोसी परिक्रमा एक बार फिर श्रद्धा और उत्साह के...























