प्रशिक्षकों का नवीनीकरण न होने से रोजी-रोटी का संकटः अजय कुमार लल्लू

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अंशकालिक खेल प्रशिक्षकों की परेशानियों के त्वरित निवारण हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र। विगत पांच माह से अंशकालिक खेल प्रशिक्षकों का नवीनीकरण न होने के चलते वेतन न मिलने से रोजी-रोटी का संकट। प्रदेश में लगभग 450 अंशकालिक प्रशिक्षकों को मार्च 2020 से सेवा समाप्त, कोरोना काल में इनके परिवारों के सामने जीवन-यापन की भीषण समस्या।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उ0प्र0 के अंशकालिक खेल प्रशिक्षकों की समस्याओं को त्वरित निराकरण किये जाने का अनुरोध किया है। पत्र में उन्होने लिखा है कि विगत 5 माह से नवीनीकरण न होने से 25 मार्च 2020 से सेवाएं समाप्त कर दिये जाने के चलते इनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। 

डिप्लोमा धारक खेल प्रशिक्षक एसोसिएशन उ0प्र0 के सचिव विकास यादव द्वारा किये गये अनुरोध पर अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री को पत्र में कहा है कि 01 अप्रैल 2020 से इन प्रशिक्षकों का नवीनीकरण होना था लेकिन लाक डाउन के चलते नहीं हो पाया है जिससे इन्हें परिवार के भरण पोषण में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र में उल्लेख किया है कि खेल प्रशिक्षकों को जब सेवा में रखा जाता है तो किसी अन्य जगह सेवा न करने का बान्ड भरवाया जाता है। इतने बड़े प्रदेश में लगभग 100 परमानेन्ट कोच भी नहीं हैं। इन अंशकालिक प्रशिक्षकों के प्रति विभाग के निदेशक का व्यवहार ठीक नहीं है यहां तक कि इन्हें परमानेन्ट करने सम्बन्धी फाइल भी इनके यहां लम्बित पड़ी हुई है। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से अंशकालिक खेल प्रशिक्षकों तुरन्त न्याय दिलाते हुए इनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण  कराने का अनुरोध किया है।

प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की संस्तुति पर अखिल भारतीय कांग्र्रेस कमेटी लीगल, ह्यूमन राइट्स एण्ड आरटीआई डिपार्टमेन्ट के चेयरमैन विवेक तन्खा, सांसद ने पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव को उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के आर.टी.आई.(सूचना का अधिकार) विभाग का प्रान्तीय चेयरमैन तथा हरे राम मिश्रा को संयोजक मनोनीत किया है।

अखिल भारतीय कांग्र्रेस कमेटी लीगल, ह्यूमन राइट्स एण्ड आरटीआई डिपार्टमेन्ट के सचिव विपुल माहेश्वरी, एडवोकेट ने आशा व्यक्त की है कि पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव एवं हरे राम मिश्रा अपने सौंपे गये दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button