पूल किनारे बिकनी में आनंदी

सीरियल बाल‍िका वधु में आनंदी का किरदार करके पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अविका गौर काफी समय से पर्दे से दूर हैं. हालांकि इस दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान दिया है. दरअसल अविका ने करीब 13 किलो वजन कम किया है जिस वजह से वो बेहद फिट लग रही हैं. इस वेट लॉस के बाद अव‍िका अपनी सुपरफ‍िट बॉडी सोशल मीडिया पर फ्लॉन्‍ट करती हुई नरज आ रही हैं, जिसे देखकर उनके फैंस उनके दिवाने हो गए हैं.

‘बालिका वधू’ की आनंदी यानी अविका गोर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. अविका गोर की एक तस्वीर हाल ही में खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह पूल किनारे बिकिनी में पोज देती हुई नजर आ रही हैं. इस फोटो को अविका गोर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 52 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. इसके साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.

अविका स्‍वीमिंग पूल के किनारे लेटी हुई हैं और उन्होंने ब्लू बिकनी पहनी हैं. ऐसा कह सकते हैं कि वो सन बाथ के मजे ले रहे हैं. अविका ने अपनी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं औऱ उनपर ढ़ेर सारा प्यार लुटा रहे हैं. हालांकि इस तस्वीर के कैप्शन में अविका ने कोई बात नहीं लिखी है बस सनफ्लावर वाले फूल के इमोजी बनाए हैं.

हाल ही में अविका ने अपना 13 क‍िलो वजन घटाया है और अपनी इस वेट-लॉस जर्नी के बारे में बात करते हुए अविका ने बताया कि अपने इस लक्ष्‍य को पूरा करने के लिए उन्‍होंने क‍ितनी मेहनत की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button