नोएडा-दिल्ली बार्डर पार करने के लिए आरोग्य सेतु काफी

नोएडा, अनलॉक 4.0 से एक अच्छी खबर है। अब नोएडा दिल्ली बार्डर को खोल दिया गया है। नोएडा से दिल्ली जाना हो या दिल्ली से नोएडा आना हो, पुलिस वाले आप से पास नहीं मांगेंगे। इसके लिए आपके पास स्मार्ट फोन और उसमें आरोग्य सेतु इंस्टाल होना जरूरी है। उसमें ग्रीन स्टेटस है तो आप को कोई दिक्कत नहीं होगी।

केंद्र सरकार के आदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी राज्‍य में आने वाले लोगों को कुछ ढील दे दी है। दिल्‍ली से यूपी आने वालों को अब पास की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए आरोग्‍य सेतु ऐप पर उनका ग्रीन स्‍टेटस काफी होगा। पिछले तीन माह से उन लोगों को बड़ी तकलीफ हो रही थी, जिन्‍हें रोज दिल्‍ली आना-जाना होता था। अब उत्तर प्रदेश के शहरों से दिल्‍ली जाने के लिए आपके आरोग्‍य सेतु ऐप का ग्रीन स्‍टेटस होना काफी है।

यह कदम उत्तर प्रदेश सरकार के उस आदेश के बाद उठाया गया, जिसमें लोगों और सामान के आवाजाही पर सभी प्रतिबंधों को उठा लेने की बात कही गई है। इसी तरह का आदेश कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार ने जारी किया था। अधिकारियों ने यह भी स्‍पष्‍ट किया है कि यूपी में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान आने-जाने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। नोएडा के डीएम सुहास एलवाई ने भी इस बात की पुष्टि की है कि जो भी यूपी की सीमा में प्रवेश करना चाहता है, उसे आरोग्‍य सेतु ऐप पर ग्रीन स्‍टेटस दिखाना होगा। राज्‍य सरकार ने केंद्र सरकार के आदेश के बाद अधिसूचना जारी कर दी है, जिसका अनुपालन किया जा रहा है।

जिलाधिकारी के मुताबिक, नोएडा में प्रवेश के लिए ट्रैवेल परमिट की अनिवार्यता कुछ दिनों पहले ही समाप्‍त कर दी गई थी। अब प्रशासन ऐसे परमिट जारी भी नहीं कर रहा है। नियमों में इस ढील के बाद उसका असर दिख रहा है। अब बॉर्डर चेकपोस्‍ट पर 10 से 12 पुलिसवालों की जगह मात्र दो-चार पुलिसकर्मी दिखते हैं। बैरिकेड लगे हैं लेकिन पास नहीं मांगा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button