Sunday, May 24, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश नवीन शीतगृह निर्माण अनुदान का उद्योगपति/कृषक उठाये लाभ

नवीन शीतगृह निर्माण अनुदान का उद्योगपति/कृषक उठाये लाभ

274

विकास खण्ड बिहार एवं पट्टी में नवीन शीतगृह निर्माण अनुदान का उद्योगपति/कृषक उठाये लाभ।

प्रतापगढ़। जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद प्रतापगढ़ में कृषकों के आलू, सब्जियों एवं फलों के उत्पाद को तुड़ाई उपरान्त होने वाली क्षतियों से बचाव व मूल्य वर्धन हेतु विकास खण्ड बिहार एवं पट्टी में नवीन शीतगृह निर्माण हेतु इकाई लागत का 50 प्रतिशत अनुदान सरकार द्वारा अनुमन्य है। इच्छुक उद्योगपति/कृषक नवीन शीतगृह निर्माण हेतु अपना प्रस्ताव कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी प्रतापगढ़ को प्रस्तुत करें, जबकि जनपद के अन्य विकास खण्डों में इकाई लागत का 35 प्रतिशत ही अनुदान अनुमन्य है।