Friday, May 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश डीसीएम व बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में बाइक सवार की...

डीसीएम व बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में बाइक सवार की मौत

424

अनिल कुमार मिश्रा

अयोध्या, भेलसर रूदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर- टिकैतनगर मार्ग पर खोचकला गांव के पास बाइक व डीसीएम की आमने सामने से टक्कर हो गई।टक्कर में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल पहुँचते ही उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन में 3 बजे भेलसर टिकैतनगर मार्ग पर खोचकला गांव के पास पारा पहाड़पुर निवासी बाबूलाल उम्र 55 वर्ष की बाइक तेज गति से आ रही डीसीएम से टकरा गई।आमने सामने से हुई टक्कर में बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुची शुजागंज पुलिस ने घायल अधेड़ को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुँचाया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस सम्बन्ध में शुजागंज चौकी इंचार्ज दरवेश दिवेदी ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।