जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ।

प्रतापगढ़ – सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ किया पोलियो की खुराक बच्चों को पिलायी।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि कार्यक्रम के तहत बच्चों को खुराक पीलाकर जानलेवा बीमारी से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष से कम उम्र का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नही रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो बच्चे बूथ डे पर पोलियो की खुराक पीने से छूट जायेगे उनको जनपद के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों/आशा के अलावा विशेष रूप से चिह्नित कर घर-घर जाकर बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने के निर्देश स्वस्थ्य कर्मियों को दिये। जिससें की कोई भी पांच वर्ष से कम उम्र का बच्चा पोलियो की खुराक पीने सें नही छूटना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button