कोरोना पाजिटिव 16 हॉट.स्पाट क्षेत्र प्रतिबन्ध से मुक्त-डा0 रूपेश कुमार


प्रतापगढ़, कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पाये जाने के फलस्वरूप कोविड.19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण हेतु गुमान का पुरवा रानीगंजए अजीतनगर ठकुरईयाए राजगढ़ए बराछा रंजीतपुर चिलबिलाए मीरा प्रिन्टिंग प्रेसए श्याम बिहारी गलीए गोविन्दपुर लालगंजए जलेशरगंजए पूरनपुर खजूर ;पुतईपुरद्धए जोगापुरए बासूपुर साहबगंजए ग्राम नगर आसपुर देवसराए ग्राम बांसी अधारगंजए भाटीखुर्दए गहरी लक्ष्मणपुरए किठावर स्वीट हाउस के पास कालाकांकर रोड लालगंज को जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने अस्थाई रूप से सील किया था।

16 हॉट स्पॉट क्षेत्रों के 14 दिवसीय कन्टेनमेन्ट की अवधि पूर्ण हो चुकी है और वहां पर कोई कोरोना पाजिटिव केस तथा कोविड.19 परिलक्षित लक्षण का कोई व्यक्ति नही पाया गया है ऐसी दशा में जिलाधिकारी ने इन 16 हॉट.स्पाट क्षेत्रों पर लगाये गये प्रतिबन्ध को समाप्त कर दिया है और निर्देशित किया किया है कि इस क्षेत्र में सोशल डिस्टेसिंग बनाये रखते हुये शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन करते हुये निर्धारित समय तक दुकानें तथा सामान्य गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button