कोरोना पाजिटिव 16 स्थलों को जिलाधिकारी ने किया सील

प्रतापगढ़, नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) की जांच में दुर्गागंज बाजार, जिला जज आवास के पास सिटी रोड, दहिलामऊ गायघाट, पृथ्वीगंज हवाई अड्डे के पास (कोहरौटी), जिला महिला चिकित्सालय कैम्पस, विनय गारमेन्ट श्रीराम स्वीट्स के आगे पीपल के पेड़ के पास चिलबिला, गौतम ढाबा के प्रास प्राइमरी स्कूल परसरामपुर, गोड़े उत्तर कोट रतनदीप एडवोकेट के पास, संग्रामपुर किला पूरेगुरू (गड़वारा बाजार), कनेवरा ग्रामसभा गौरा नारायनपुर कला, कोहड़ा भुपियामऊ, दिवानगंज बाजार मंगरौरा रोड पर मस्जिद के ठीक सामने, सीएचसी शीतलागंज, ताला बाजार, मादामई दुबान का पुरवा एवं दरियाहार उदयपुर (सांगीपुर) में कोरोना पाजिटिव केस पाये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण हेतु इन कोरोना पाजिटिव 16 स्थलों को अग्रिम 14 दिनों तक अस्थाई रूप से सील कर दिया है, परिसर में प्रवेश व निकास एवं वाहनों के संचालन को (अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर) प्रतिबन्धित किया है।

जिलाधिकारी ने कोरोना पाजिटिव इन 16 हॉट स्पाट स्थलों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती शिफ्टवार कर दी है और निर्देशित किया है कि प्रतिबंधात्मक अवधि तक क्षेत्र में रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखेगें तथा आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कठोरतम कार्यवाही कराना सुनिश्चित करेगें। हॉट स्पाट घोषित मोहल्लेध्ग्राम में चक्रमणरत रहकर धारा.144 निषेधाज्ञा आदेश एवं एपीडेमिक एक्ट एवं सोशल डिस्टेसिंग के प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करायेगें। उन्होने बताया है कि प्रतिबन्धित क्षेत्र में आवश्यक सामग्रियों को लेकर आने जाने वाले वाहन प्रतिबन्ध से मुक्त रहेगें किन्तु कोई वाहन प्रतिबन्धित क्षेत्र में अनावश्यक नही रूकेगा। प्रतिबन्धित क्षेत्र में किसी प्रकार की दुकान व बैंक आदि अग्रिम आदेशों तक नही खुलेगें तथा आवश्यक सामग्रियोंए दवाइयॉए दूधए फलए राशनए सब्जी आदि की उपलब्धता डोर टू डोर की जायेगी।

कोरोना पाजिटिव 29 हॉट-स्पाट क्षेत्र को किया प्रतिबन्ध से मुक्त-

    कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पाये जाने के फलस्वरूप कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण हेतु 29 हॉट स्पाट क्षेत्र वार्ड नं0-10 दहिलामऊ, पुराना पोस्ट आफिस पट्टी खास, 63 सियाराम कालोनी, भुआलपुर, शिवजीपुरम एंजिल्स इण्टर कालेज के सामने, करैनी बाघराय, मौली (कुण्डा), नरसिंग रेलवे क्रासिंग के पास कुण्डा, नेवादा विजहरा, नरायणपुर सीएचसी, आसपुर देवसरा पीएचसी, लवाना पुलिस चौकी के सामने कालाकांकर, रामनगर बरियावां कालाकांकर, गंगेहटी मधुपुर मंगरौरा, जयरामपुर दुर्गागंज, 43 सेनानी नगर, सेनानी नगर करनपुर, गुरूद्वारा के पीछे प्रतापगढ़, 68 बाबागंज पंजाब नेशनल बैंक के सामने, जेल रोड जामा मस्जिद के सामने, भुइदहा, पूरेओझा चकबनतोड़, भगीरथपुर डांडी लक्ष्मणपुर, जगापुर बाबागंज, मौर्या नगर चौक (पट्टी), मंगापुर चौराहा सांगीपुर, दीवानी परिसर प्रेमनगर (कुण्डा), सरकारी कालोनी दहिलामऊ पुलिस चौकी के बगल एवं भोजपुर बिहारगंज को जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने अस्थाई रूप से 14 दिनों तक सील किया था। इन 29 हॉट स्पॉट क्षेत्रों के 14 दिवसीय कन्टेनमेन्ट की अवधि पूर्ण हो चुकी है और वहां पर कोई कोरोना पाजिटिव केस तथा कोविड-19 परिलक्षित लक्षण का कोई व्यक्ति नही पाया गया है ऐसी दशा में जिलाधिकारी ने इन 29 हॉट-स्पाट क्षेत्रों पर लगाये गये प्रतिबन्ध को समाप्त कर दिया है और निर्देशित किया किया है कि इस क्षेत्र में सोशल डिस्टेसिंग बनाये रखते हुये शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन करते हुये निर्धारित समय तक दुकानें तथा सामान्य गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button