कोतवाली से चंद कदम की दूरी से चोर उड़ा ले गए बाइक

अब्दुल जब्बार

भेलसर(अयोध्या)अगर आपके पास बाइक है और घर के बाहर ही अपनी बाइक खड़ी करते हैं तो होशयार हो जाइये।क्योंकि बाइक चोर रुदौली में सक्रिय हो गए हैं।चार दिन पूर्व व्यस्त मार्केट पुराना बाजार की एक दुकान से बाइक उड़ाने के बाद चोरों के हौसले और बुलंद हो गए हैं।रविवार को चोरों ने कोतवाली से कुछ ही दूरी से एक बाइक उड़ा ले जाने का दुस्साहस कर लिया।मोहल्ला पूरे खान रुदौली निवासी मो0 क़याम पुत्र मो0 मुस्तफ़ा ने कोतवाली रुदौली में तहरीर देकर बताया कि उसकी मोटर सायकिल एचएफ डिलक्स न0 यूपी 42 एवी 1478 कोतवाली से कुछ ही दूरी पर स्थित अपने मकान के सामने पेड़ के नींचे लॉक करके खड़ी किया था।

रविवार को दिन में एक बजे  कोई अज्ञात चोर उसकी बाइक लेकर चला गया।तलाशने पर बाइक नही मिली।पीड़ित ने बताया कि उसके द्वारा कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया गया है।कोतवाल विश्वनाथ यादव ने बताया कि न उनको कोई इस तरह का प्रार्थना पत्र मिला है और न उन्हें ऐसी कोई जानकारी ही है।इसके पूर्व बुधवार को एक व्यापारिक प्रतिष्ठान के सामने बाइक पर आए तीन युवक में से दो युवक प्रतिस्थन के सामने खड़ी बाइक लेकर के गए।जिसमे तीसरे युवक को पुलिस ने सीसी फुटेज के आधार पर थाना मवई के लोहटी सरैया के एक युवक को हिरासत में लिया था और तीन दिन बाद युवक का चालान शांति भंग की धारा में कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button