कांग्रेस मे ब्लाक व बूथ स्तर मजबूत करने की रणनीति तय

डा0 उमा शंकर पाण्डेय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस के संगठन को और मजबूती प्रदान करने तथा 2022 के आगामी विधान सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के दोनों जोन के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न हुई। इसमें उत्तर प्रदेश फिशमैन कांग्रेस (पूर्वी) के चेयरमैन देवेन्द्र निषाद एवं देवेन्द्र कश्यप चेयरमैन पश्चिमी ने उपस्थित पदाधिकारियों के साथ गहन चिंतन बैठक की। जिसमें संगठन को ब्लाक व बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति तय की गयी।


बैठक मे यह सुनिश्चित किया गया कि 2022 के चुनाव में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कश्यप, बिंद,साहनी, मल्लाह, केवट, बाधम, निषाद, तुरहा, तुरैया, बेलदार, मांझी, मझावर एवं धुरिया समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया गया।  2022 के चुनाव में उपरोक्त सभी जनों को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की जिम्मेदारी भी तय की गयी। बैठक के दौरान प्रदेश में विग्त तीन दशकों से अधिक समय तक इस समाज को नजरंदाज किये जाने पर सपा,बसपा एवं भाजपा की सरकारों  की आलोचना की गई।


उत्तर प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस पूर्वी के चेयरमैन देवेन्द्र निषाद ने इस समाज की राजनैतिक पिछड़ेपन पर चिंता व्यक्त करते हुए राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन देवेन्द्र कश्यप ने कहा कि अभी तक प्रदेश में गैर कांग्रेसी सरकारों ने फिशरमैन को छलने का काम किया है लेकिन कांग्रेस पार्टी निषाद समाज के लोगों के हक के लिए फिशरमैन कांग्रेस बनाकर राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्लेटफार्म देने का काम किया है।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजीव लोचन निषाद, सोमपाल कश्यप, विक्का सिंह मेहरा, कुमारी सोनम बिन्द, विक्रांत साहनी, ई. राजबहादुर निषाद, सतीश साहनी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button