Monday, April 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश आत्महत्या से पहले मृतक द्वारा लिखा दो सुसाइड नोट बरामद

आत्महत्या से पहले मृतक द्वारा लिखा दो सुसाइड नोट बरामद

245

आत्महत्या से पहले मृतक द्वारा लिखा दो सुसाइड नोट बरामद,एक सुसाइड नोट पोस्टमार्टम के दौरान मृतक कि जेब से जबकि दूसरा घर से बरामद।

  • मुजतबा खाँ

अयोध्या, भेलसर सुसाइड करने से पहले मृतक ने दो सुसाइड नोट लिखे थे।एक सुसाइड नोट पोस्टमार्टम कर रहे डाक्टरों को मृतक की जेब से जबकि दूसरा सुसाइड नोट घर में मृतक के रजिस्टर से बरामद हुआ है।

मवई के थाना प्रभारी राम किशन राना ने बताया कि दोनों सुसाइड नोटों में लिखा है कि मम्मी मुझे माफ कर देना।मैंने अपनी मर्जी से आत्महत्या की है।मेरे पास आत्म हत्या करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था।सुसाइड नोट में मृतक ने आत्महत्या करने की वजह नही लिखी है।मृतक ने सुसाइड नोट में आगे लिखा कि रुदौली के स्टेट बैंक व एचडीएफसी में उसका पैसा जमा है।जिसकी पासबुक व एटीएम् घर में रखा है।साथ ही बीमा के पेपर भी रखे हैं।सारा पैसा बैंक से निकाल कर मजदूरों का हिसाब कर देना।

बताते है कि कुछ दिन पहले मृतक दोना पत्तल बनाने वाली मशीन खरीदकर लाया था और घर में कारखाना लगा रखा था।जिसमें कुछ मजदूर भी काम करते थे।उन्ही मजदूरों का हिसाब करने कि बात मृतक ने सुसाइड नोट में लिखी है।थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग कि बात सामने आई है।गौरतलब है कि मवई थाना क्षेत्र के ग्राम कसारी निवासी अमित सिंह उर्फ शुभम सिंह पुत्र बीरेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार की देर शाम पड़ोसी के छप्पर में रस्सी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली थी लेकिन आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था।उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने आत्महत्या कि तहरीर दी थी।