वाद्यसंगीत प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-12 की प्रतिभाशाली छात्रा गर्विता मिश्रा ने अन्तर-विद्यालयी वाद्ययंत्र संगीत प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन माउंट कार्मेल कालेज द्वारा किया गया, जिसमें लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने तबले पर अपने हुनर व संगीत ज्ञान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

निर्णायक मंडल द्वारा गर्विता को उसकी अभूतपूर्व प्रतिभा हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button