Saturday, May 30, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लंगरे मुस्तफ़ा टीम की फ्री भोजन मुहिम के बाद अब फ़्री एजुकेशन

लंगरे मुस्तफ़ा टीम की फ्री भोजन मुहिम के बाद अब फ़्री एजुकेशन

259

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या भेलसर ,गत वर्ष रबीउल अव्वल माह की पहली तारीख से शुरू किए मुफ्त भोजन की लंगरे मुस्तफा टीम ने अब मुफ्त शिक्षा की मुहिम शुरू की है।
लंगरे मुस्तफा टीम के अगुवा सै0 फारूक ने बताया कि रूदौली नगर में सरकारी नौकरियों के लिये होने वाली परीक्षाओं की तैयारी के लिये एक कोचिंग सेंटर की शुरूआत की गई है जहां कोई फीस नहीं ली जायेगी।इसलिये सभी इच्छुक इसमें एडमीशन लें अौर अगर खुद नहीं ले सकते परिवार या दोस्तों में जो भी तैयारी करना चाहे उसे इस कोचिंग के बारे में बताये।श्री फारूक ने कहा कि अगर किसी को कोचिंग की ज़रूरत नहीं है तो वह इस पोस्ट को फेसबुक अौर दूसरे सोशल मीडिया के ज़रिये अाम करे ताकि हो सकता है इसके ज़रिये यह जानकारी किसी एेसे व्यक्ति तक पहुंच सके जिसे इसकी ज़रूरत हो।जानकारी के लिये कोई भी मो0 न0 9795795786 पर सम्पर्क कर सकता है।