मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में प्रचार की गहमागहमी रोज-ब-रोज बढ़ती जा रही

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में प्रचार की गहमागहमी रोज-ब-रोज बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में हर तरफ समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिम्पल यादव की जीत सुनिश्चित बताई जा रही है। नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त इस लोकसभा सीट पर सहानुभूति की लहर भी चल रही है।मैनपुरी में इस समय समाजवादी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में स्वतः स्फूर्त ढंग से लगे हैं। महिलाएं भी बड़ी संख्या में डिम्पल जी के लिए प्रचार कर रही हैं। इस चुनाव की विशेषता है कि यहां प्रचार में लगे सभी लोग शालीनता के साथ मतदाताओं से घर-घर जाकर सम्पर्क कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, वरिष्ठ नेता प्रो0 रामगोपाल यादव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज जसवंतनगर में हुई जनसभा में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से अपील भी की है कि वे किसी भी उत्तेजना के शिकार न हो। 5 दिसम्बर 2022 को मतदान के दिन विशेष सतर्क रहें। कोई अभद्रता करे तो भी उसका उसी तरह जवाब न दे। उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष के झांसे में हमें नहीं पड़ना चाहिए।


यह तो सभी मान रहे हैं कि मैनपुरी का उपचुनाव लोकतंत्र की दिशा भी तय करेगा, इसलिए डिम्पल जी को इस बार रिकार्ड मतों से जिताकर भाजपा की तमाम साजिशों को विफल करने में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय दिन रात क्षेत्र में जमे है। वे हर गतिविधि पर नज़र रख रहे हैं। मैनपुरी में इन दिनों पूर्व नेता विरोधी दल राम गोविन्द चौधरी, पूर्व मंत्री बलराम यादव एवं अवधेश प्रसाद विधायक, लालजी वर्मा, रामअचल राजभर, राकेश प्रताप सिंह, अरविन्द सिंह ‘गोप‘, शैलेन्द्र यादव ‘ललई‘ जनसम्पर्क कर मतदाताओं से डिम्पल यादव को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। वैसे प्रदेश के कोने-कोने से, जिनका जरा भी मैनपुरी के किसी परिवार से सम्पर्क है, पार्टी कार्यकर्ता एवं नेता पहुंच रहे हैं।


मैनपुरी के लिए प्रतिष्ठा के चुनाव में डिम्पल यादव के पक्ष में रामआसरे विश्वकर्मा, मिठाई लाल भारती, रेखा वर्मा, चंद्र प्रकाश, मुकेश वर्मा, राजेन्द्र कुमार, सर्वेश अम्बेडकर, डॉ0 राजपाल कश्यप सहित युवा संगठनों के नेता-कार्यकर्ता मतदाताओं से मिलकर डिम्पल यादव को ऐतिहासिक जीत से दिलाने की अपील कर रहे हैं। युवा प्रकोष्ठ के नेता मोहम्मद फहाद, प्रदीप तिवारी, सिद्धार्थ सिंह, नेहा यादव, दिग्विजय सिंह देव, अरविन्द गिरि, राम करन निर्मल, अनीस राजा, आदि भी मैनपुरी में एक-एक मतदाता से मिलकर डिम्पल यादव को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए साइकिल चुनाव चिन्ह वाले बटन को दबाने की अपील कर रहे हैं।


डिम्पल यादव के पक्ष में महिलाओं की टोलियां भी नामांकन के दिन से मैनपुरी पहुंचने लगी है। श्रीमती जूही सिंह, लीलावती कुशवाहा, नाहिद लारी खान, वंदना यादव, निधि यादव, पूजा शुक्ला और समाजवादी महिला सभा की अन्य पदाधिकारी भी क्षेत्र की महिलाओं के बीच दिनरात सम्पर्क कर रही हैं। घर-घर जाकर वे उनसे साइकिल निशान पर बटन दबाने और डिम्पल जी को जिताने का आग्रह कर रही हैं। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में 5 दिसम्बर 2022 को मतदान होना है। मैनपुरी की जनता में नेताजी के प्रति सम्मान का भाव है और डिम्पल यादव को परिवार की बहू के नाते सहानुभूति भी मिल रही है। क्षेत्र में आम चर्चा है कि श्रीमती डिम्पल यादव की ऐतिहासिक जीत होगी और सभी पुराने रिकॉर्ड टूटेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button