भारतीय राजनीति के आदर्श पुरूष थे लोकनायक जयप्रकाश जी- अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि पर जयप्रकाश जी को शतशः नमन करते हुए कहा कि गांधी जी के विचारों और जीवन दर्शन को बहुत हद तक लोकनायक जयप्रकाश जी ने व्याख्यायित किया है। उनका कहना था कि अगर मानवता को पूंजी और सत्ता की हिंसा से मुक्ति दिलानी है तो समाजवाद का सपना देखना ही होगा।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी ने आज के दिन 1979 में महाप्रयाण किया था । स्वदेशी, समाजवाद , लोकतंत्र संरक्षण, व्यवस्था परिवर्तन के लिये आंदोलन व अधिनायकवाद का विरोध जैसे विषयों के लिये जेपी सदैव याद किये जायेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि जयप्रकाश जी भारतीय राजनीति के आदर्श पुरूष थे। उनका जीवन सादगी से परिपूर्ण था। उनमें सत्ता की लिप्सा नहीं थी। महात्मा गांधी जी भी जयप्रकाश जी के साहस और देशभक्ति के प्रशंसक थे। देश में जब आपातकाल लगा तो लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई का नेतृत्व उन्होंने ही किया था। उन्होंने कहा जयप्रकाश जी के क्रांतिकारी विचार समाजवादियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।  
                                                                       

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button