भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने देवरिया, उपमुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा मछलीशहर तथा प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सम्मेलन को किया सम्बोधित

लखनऊ , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने देवरिया विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से डिजिटल मंच से संवाद किया। श्री सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने दशकों से मूलभूत सुविधाओं की बाट जोह रहे पूर्वांचल में विकास कार्यो को नए आयाम दिये हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मजबूत जमीन तैयार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्राथमिकता के आधार पर एम्स की सौगात दी तो वहीं विगत 40 वर्षों से पूर्वांचल के लिए अभिशाप बने इंसेफेलाइटिस, काला ज्वर के नियत्रंण का संकल्प मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लिया और आज इस बीमारी की रोकथाम में बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में यूरिया खाद का कारखाना रोजगार के साथ ही किसानों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। जिसमें अगले वर्ष से उत्पादन भी प्रारम्भ हो जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि जहां एक ओर पिछली सरकारें चुनावी आंकडे़बाजी से बाहर नहीं निकल पायीं वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार ने केन्द्र सरकार से कदमताल मिलाते हुए स्वास्थ्य व रोजगार सहित नौजवान, किसान के लिए मजबूत प्लेटफार्म तैयार किया है। जो आगामी समय में पूर्वांचल की खुशहाल दिशा व दशा का पर्याय बनेगा।


प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने डिजिटल प्लेटफार्म पर संवाद के दौरान कहा कि हमारे लिए दल व राजनीति देश व समाज के लिए है, जबकि विपक्ष की राजनीति उनके घर व दल के लिए है। उन्होंने कहा कि कई दशकों से पूर्वांचल उपेक्षित था। अब मोदी-योगी सरकार ने प्रतिबद्धता के साथ खुशहाल पूर्वांचल के लिए जमीन तैयार की है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की घोषणा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूर्वांचल के पर्यटन विकास के द्वार खोल दिए हैं। इस एयरपोर्ट से जहां एक ओर पूर्वांचल पर्यटन हब बनेगा। वहीं रोजगार के नए अवसर भी सृजित होगें। इसके साथ ही योगी सरकार द्वारा बनाए जा रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से पूर्वांचल को आर्थिक गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा समग्र विकास की अवधारणा के साथ काम करती है। जिसमें सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास निहित होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ समिति के भौतिक सत्यापन से हर बूथ पर भाजपा के यूथ को जिम्मेदारी देने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने आगामी समय में होने वाले पंचायत चुनाव तथा शिक्षक व स्नातक चुनावों में विजय संकल्प के साथ जुटने का आह्वान किया। श्री सिंह ने कहा कि देव दुर्लभ कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति है।
उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने मछलीशहर विधानसभा सम्मेलन में जुडे़ कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से वर्चुअल संवाद करते हुए कहा कि आप सभी ने कोरोना महामारी में पूर्ण समर्पण भाव के साथ गरीबों और श्रमिकों की सहायता के लिए रात-दिन काम किया। आपने भोजनालय चलाए, राशन वितरित किया मास्क व सैनीटाईजर घर-घर पहुंचाए। यह संगठन की मूल विचारधारा नर सेवा-नारायण सेवा से अन्त्योदय पथ का मूर्तरूप है।
उन्होंने कहा कि कोरोना ने सम्पूर्ण विश्व के सामने कई बड़ी चुनौतियों को खड़ा कर दिया है। देश में इस महामारी से निपटने के लिए भाजपा संगठन और प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा सराहनीय कार्य किये गए जो अभी भी पूरी निरंतरता के साथ जारी है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के समयबद्ध व दृढ़ फैसलों के कारण ही हमारा देश वर्तमान में इस महामारी से लड़ाई में एक बेहतर स्थिति में पहुँचा है। जिसे पूरी दुनिया द्वारा सराहा जा रहा है। इतने कम समय में इतने विशाल स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पर्याप्त ढाँचा तैयार किया गया। फरवरी महीने में शून्य की स्थिति में होने के बाद आज के समय में पूरे देश में लाखों पी.पी.ई किट और मास्क का निर्माण हमारे भारत में ही हो रहा है। लाॅकडाउन के समय यह बडी तैयारी देश ने की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यों में जुटने का आह्वान किया।


प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने वर्चुअल माध्यम से विधानसभा स्तर पर आयोजित हो रहे सम्मेलन में जिला जौनपुर के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। बंसल ने कोरोना महामारी के समय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए सेवा कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि जनसेवा हेतु त्याग और तपस्या की अद्भुत मिसाल उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने पेश की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूड पैकेट, राशन किट और फेस कवर को जरूरतमंदो तक पहुंचाने का काम किया। यह राजनीति के इतिहास में अमरगाथा के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने संगठनात्मक कार्यक्रमों के तहत कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि बूथ सत्यापन के दौरान बूथ के प्रभावी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ संरचना ही मजबूत संगठन का आधार है। इसके साथ ही उन्होंने पंचायत चुनाव तथा शिक्षक व स्नातक विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक कार्यकर्ता को सतत् संवाद का मंत्र दिया।श्री बंसल ने कहा कि 20 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत अभियान से देश की अर्थव्यवस्था से लेकर गाँव-गरीब और किसानों की खुशहाली का नया रास्ता निकल रहा  है। यह तीन साल में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का विजन है। हमारा नारा है वोकल फॉर लोकल एंड मेक इट ग्लोबल। उत्तर प्रदेश इससे काफी अधिक लाभ ले सकता है क्योंकि यहाँ लोकल प्रोडक्ट्स के लिए काफी संभावनाएं हैं।


विधानसभा सम्मेलनों के क्रम मंे आज प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने वाराणसी उत्तरी, मुकुट बिहारी वर्मा भदोही, सूर्य प्रताप शाही गोण्डा, सुरेश राणा संभल, अशोक कटारिया कानपुर के किदवई नगर, कपिल देव अग्रवाल बरेली शहर, संदीप सिंह बलरामपुर के गैसड़ी, डा. गिर्राज सिंह धर्मेश बहराइच के कैसरगंज, डा. नीलकंठ तिवारी प्रतापगढ के पट्टी, अतुल गर्ग प्रयागराज के प्रतापपुर, चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय गोरखपुर के चैरीचैरा, आनन्द स्वरूप शुक्ला बांदा के बबेरू तथा महेश गुप्ता ने शामली विधानसभा सम्मेलन में संवाद किया।वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कानपुर के घाटमपुर, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल लखीमपुर के मोहम्मदी, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक सहारनपुर के देवबंध, विद्यासागर सोनकर मेरठ के हस्तिनापुर, गोविन्द नारायण शुक्ला बलिया के बांसडीह, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता बस्ती के हरैया, अमरपाल मौर्य मुजफ्फरनगर के चरथावल, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी मेरठ दक्षिण व रामपुर के विलासपुर, कौशलेन्द्र सिंह पटेल आगरा ग्रामीण, वाईपी सिंह सीतापुर के सिधौली, अन्जुला माहौर चन्दौली के दीनदयाल नगर में विधानसभा सम्मेलन में संवाद किया। सांसद एस.पी. सिंह बघेल अयोध्या के मिल्कीपुर, विजय पाल सिंह तोमर कुशीनगर के खड्डा, सुब्रत पाठक बरेली के बहेड़ी, पंकज चैधरी मिर्जापुर के छानवे, राजेन्द्र अग्रवाल प्रयागराज पश्चिम, कौशल किशोर श्रावस्ती, राजकुमार चाहर बुलन्दशहर के डिबाई, अशोक बाजपेयी मैनपुरी, संजय सेठ शाहजहांपुर के कटरा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह फतेहपुर के विन्दकी, सुरेश तिवारी उन्नाव के सफीपुर, डा. धमेन्द्र सिंह सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ, अश्वनी त्यागी अमरोहा के धनौरा तथा क्षेत्रीय संगठनमंत्री रत्नाकर महराजगंज के फरंेदा, भवानी सिंह मथुरा के छाता में सम्मेलन को सम्बोधित किया।
      ……..हिमांशु दुबे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button