प्रतापगढ़ के 791 स्वयं सहायता समूहों को 3.47 करोड़ का हस्तान्तरण

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ के 791 स्वयं सहायता समूहों एवं उनके संगठनों को रूपये 3.47 करोड़ पूंजीकरण धनराशि का आनलाइन किया हस्तान्तरण।

प्रतापगढ़, सशक्त महिलायें, खुशहाल परिवारए आर्थिक स्वावलंबन और रोजगार के दृष्टिगत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में प्रदेश के 97663 स्वयं सहायता समूहों एवं उनके संगठनों को 445ण्92 करोड़ की पूंजीकरण धनराशि का आनलाइन हस्तान्तरण किया। इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आज जनपद प्रतापगढ़ के 791 स्वयं सहायता समूहों एवं उनके संगठनों को 3 करोड़ 47 लाख 72 हजार 593 रूपये की धनराशि आनलाइन हस्तान्तरण किया।

कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एन0आई0सी0 के सभागार में जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेयए जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार,डीसीएनआरएलएमए महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष द्वारा देखा गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद प्रतापगढ़ के 791 स्वयं सहायता समूहों एवं उनके संगठनों के अन्तर्गत सामुदायिक निवेश निधि के 260 समूहों को 28600000 लाख रूपयेए रिवाल्विंग फण्ड के 208 समूहों को 3120000ए प्रेरणा कृषि टूल बैंक के 05 समूह को 1000000 रूपयेए ग्राम संगठन स्टार्टअप के 05 समूह को 370000 रूपयेए ग्राम संगठन वी0आर0एफ0 के 13 समूह को 1224793 रूपये तथा स्वयं सहायता समूह स्टार्टअप के 300 समूह को 457800 रूपये की धनराशि का आनलाइन हस्तान्तरण किया गया। उन्होने बताया कि जनपद में 1312 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर समूहों के माध्यम से अनुपूरक पोषाहार का वितरण किया जा रहा है। जनपद में स्वयं सहायता समूह को राशन की 14 दुकानों का आवंटन किया गया है एवं 28 का प्रस्ताव चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button