न्यूयार्क एकेडमी ऑफ साइन्सेज, अमेरिका की जूनियर एकेडमी में सी.एम.एस. छात्र का चयन

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के कक्षा-12 के प्रतिभाशाली छात्र आरव प्रताप सिंह ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, उत्कृष्ट ज्ञान-विज्ञान व रचनात्मक सोच के बलबूते दुनिया की अत्यन्त प्रतिष्ठित न्यूयार्क एकेडमी आफ साइन्सेज, अमेरिका की जूनियर एकेडमी में चयनित होकर सी.एम.एस. का नाम पूरे विश्व में गौरवान्वित किया है। इस एकेडमी के छात्र नासा के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में अनुसंधान के कायों में अपनी भूमिका निभाते हैं। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा0 जगदीश गाँधी ने

सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र की अभूतपूर्व उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे सी.एम.एस. परिवार को आरव की इस सफलता पर गर्व है। उन्होंने आगे कहा किसी.एम.एस. अपने छात्रों को सर्वोत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ ही वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान कर उन्हें विश्व नागरिक बना रहा है और यही कारण है कि आज सी.एम.एस. छात्र सारी दुनिया में उच्च पदों पर प्रतिष्ठित होकर विश्व मानवता की सेवा कर रहे हैं।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि न्यूयार्क एकेडमी आफ साइन्सेज, अमेरिका की जूनियर एकेडमी में पूरी दुनिया के अत्यन्त मेधावी, प्रतिभाशाली व महत्वाकांक्षी छात्रों को शामिल हाने का अवसर मिलता है, जो अपने वैश्विक दृष्टिकोण व रचनात्मक सोच के आधार पर सामाजिक चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करने में सक्षम हैं। जूनियर एकेडमी में दुनिया भर से प्रति वर्ष 13 से 17 आयुवर्ग के लगभग 1000 छात्रों को चयनित किया जाता है।

       हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के इस मेधावी छात्र आरव को डेटा इन्टरपोलेशन एवं मैथमेटिकल माॅडलिंग पर उल्लेखनीय शोध कार्य हेतु जूनियर एकेडमी हेतु चयनित किया गया हैं। इसके अलावा, यह मेधावी छात्र एक अन्य रिसर्च पेपर पर भी कार्य कर रहा है, जिसके अन्तर्गत आरव को आवश्यकतानुसार आजीवन अमेरिका आने-जाने एवं तीन दिनों तक वहां ठहरने की सुविधा मिलेगी और इसका सम्पूर्ण खर्च न्यूयार्क एकेडमी आफ साइन्सेज, अमेरिका द्वारा वहन किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button