नोएडा डिपो में कार्यरत परिचालक का अनियमितता में संविदा समाप्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के प्रबन्ध निदेशक संजय कुमार के निर्देशानुसार चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के अन्तर्गत आज फिरोजाबाद में नोएडा डिपो की वाहन संख्या यूपी 78 एफएन 5864. जिसके चालक अशोक कुमार तथा परिचालक प्रवीण कुमार को मुख्यालय चेकिंग दल (क्षेत्रीय मुख्यालय दल) बाबूराम, यातायात अधीक्षक द्वारा प्रातः 08.26 बजे पलवल कट पर निरीक्षण किया गया।


संजय कुमार ने बताया कि चेकिग दल द्वारा निरीक्षण में पाया गया कि कुल 70 यात्री यात्रारत थे, जिसमें से 07 यात्री बाजना से परी चौक, बिना टिकट पाये गये। उन्होंने बताया कि चेकिंग दल द्वारा परिचालक पर रू० 7202 रू0 प्रशमन शुल्क लगाया गया। प्रकरण में चालक/परिचालक का लिखित बयान भी दर्ज कराया गया। संविदा परिचालक को 07 यात्री बिना टिकट ले जाने के सम्बन्ध में पूर्ण रूप से दोषी पाया गया तथा प्रतिभूति एवं समस्त देयक जब्त करते हुये संविदा सूची से नाम पृथक कर दिया गया।


संजय कुमार ने बताया कि बिना टिकट एवं भ्रष्टाचार के प्रकरणों में नो-टॉलरेंस नीति के अंतर्गत भविष्य में यदि इस प्रकार के बड़े प्रकरण पाये जायेगें तो क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुये सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री के भ्रष्टाचार एवं अनियमितता पर जीरो-टॉलरेंस के तहत कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button