गौतमबुद्धनगर जेल में कैदियों संग अधिकारियों ने किया योगाभ्यास। शारीरिक, मानसिक एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश।
राकेश यादव
लखनऊ। जिला कारागार, गौतमबुद्धनगर में योग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कारागार के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं निरुद्ध बंदियों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया गया। योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया तथा नियमित योग को स्वस्थ जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाए जाने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, अनुशासित एवं तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करती है। कार्यक्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित रूप से योग अपनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक बृजेश कुमार से समस्त आगंतुकों, विशिष्ट अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



