जनपद सहारनपुर आसन फील्ड फायरिंग रेंज हेतु भारतीय सेना को 25885.64 हे0 वन भूमि 30 वर्षांें के लिए प्रदान किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति

मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए….


मंत्रिपरिषद ने जनपद सहारनपुर आसन फील्ड फायरिंग रेंज हेतु भारतीय सेना को 25885.64 हे0 वन भूमि 30 वर्षां के लिए प्रदान किये जाने के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग-2 के शासनादेश सं0-भा0स0-57/81-2-2020-800 (74)/2016, दिनांक 30 जून, 2020 की शर्त सं0-33 एवं 34 से छूट प्रदान किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह स्वीकृति एडमिनिस्ट्रेटिव कमाण्डेन्ट, स्टेशन हेड क्वाटर, सहारनपुर एवं जिलाधिकारी सहारनपुर के पत्रों में किये गये अनुरोध एवं मुख्य वन संरक्षक/नोडल अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा उपलब्ध करायी गयी आख्या के क्रम में प्रदान की गयी है। इस निर्णय से भारतीय सेना को सहारनपुर स्थित आसन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास की अनुमति होगी।

जनपद सहारनपुर में आसन फील्ड फायरिंग रेंज हेतु भारतीय सेना को 25885.64 हे0 वन भूमि 30 वर्षांे के लिए गैर वानिकी प्रयोग के नवीनीकरण सम्बन्धी प्रकरण में क्षतिपूरक वृक्षारोपण सम्बन्धी शर्त के अधीन 10 प्रतिशत की धनराशि एवं परियोजना से प्रभावित वनभूमि का वर्तमान बाजार दर पर मूल्य प्रस्तावक विभाग द्वारा वन विभाग के पक्ष में जमा किये जाने से छूट प्रदान करने के सम्बन्ध में मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृति दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button