अपर जिलाधिकारी वित्त एवम राजस्व ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा

— अनिल कुमार मिश्रा
भेलसर(रूदौली)रुदौली तहसील क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त गांवों का बुधवार को अपर जिलाधिकारी गोरे लाल शुक्ला ने निरीक्षण किया।घाघरा नदी के जलस्तर में पिछले दो दिनों से हो रही बढ़ोत्तरी के चलते रौनाही तटबंध के किनारे बसे दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में है।महंगू का पुरवा,अब्बुपुर,सल्लाहपुर,कैथी,कैथी मांझा सहित दर्जनों गाँव बाढ़ के मुहाने पर पहुँच चुके है।प्रभावित गांव महंगू का पुरवा पहुँचे अपर जिलाधिकारी गोरेलाल शुक्ला ने बाढ़ क्षेत्रो का दौरा कर प्रभावित परिवारों की सूची बनाने के निर्देश दिए है।उन्होंने उपजिलाधिकारी विपिन सिंह से बाढ़ के समय कैथी मांझा के ग्रामीणों के आवागमन व जलस्तर बढ़ने से प्रभावित परिवारों को शासन स्तर से मुहैया कराई जा रही सुविधाओ के बारे में जानकारी ली।एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों हुई शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्राइवेट नाव को रूकवाकर आवागमन हेतु छोटी सरकारी नाव लगाई गई है।सिचाई विभाग द्वारा कटान से बचाव के लिए बनाए गए स्पाइन बांध का निरीक्षण करने के पश्चात उन्होंने संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर कटान रोकने के निर्देश दिए है।तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है।कैथी मांझा के निवासियो के लिए अतिरिक्त नाव की व्यवस्था की गई है।राजस्व निरीक्षक को प्रभावित क्षेत्रों में नजर बनाएं रखने के निर्देश दिए गए है।इस मौके पर राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह व राजस्व निरीक्षक अनुपम वर्मा तथा लेखपाल राम बरन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button