कुवैत कमाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कुवैत कमाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।विधायक राम चन्द्र यादव के प्रयास से कुवैत से शव पहुँचा मृतक के गांव।बेसहारा अनाथ बच्चों का सहारा बने विधायक।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव

भेलसर(अयोध्या)। रूदौली तहसील क्षेत्र अंतर्गत दीवाली गांव निवासी अरविंद कुमार पुत्र राम दत्त उम्र 35 वर्ष रोजी रोटी के सिलसिले कुवैत गया था जंहा दिनाँक 30.3.2022 को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई थी।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ज्ञात हुआ कि कुवैत में जिस मालिक के पास युवक मजदूरी कर रहा था उसने शव को भेजने से परिजनों को मना कर दिया।मृतक के परिजनों ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव को दी।जिस पर विधायक श्री यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अयोध्या के माध्यम से विदेश मंत्री को पत्र भेजकर कुवैत से युवक का शव भारत मे मंगाने का आग्रह किया।विधायक के प्रयास से रविवार को शव लखनऊ एयरपोर्ट पहुँचा जंहा से मृतक के परिजनों ने शव को पैतृक निवास स्थान दीवाली लेकर आये।शव पहुँचते ही गांव में कोहराम मच गया।मृतक के अंतिम संस्कार में पहुँचे विधायक राम चन्द्र यादव ने परिजनों को ढाँढस बंधाया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।


मृतक के माता पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।जबकि मृतक की पत्नी की भी 3 वर्ष पूर्व गंभीर बीमारी के कारण मौत हो चुकी है।मृतक के 3 नाबालिक बच्चे हैं।मृतक के बच्चे अपने ननिहाल मोहम्मद पुर दाऊद पुर में अपने मामा धर्मराज के यंहा रह रहे हैं।सोमवार को विधायक राम चन्द्र यादव एसडीएम स्वप्निल यादव के साथ मोहम्मद पुर गांव पहुँच कर अनाथ हुए तीनो बच्चों से मिलकर आर्थिक सहायता प्रदान किया साथ ही बच्चों की पढ़ाई लिखाई का जिम्मा भी लिया है।विधायक ने एसडीएम से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत लाभ व आवासीय भूमि पट्टा,प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने को कहा है।साथ ही ईंट भट्ठा एसोसिएशन की तरफ से एक लाख रुपए की निजी आर्थिक सहायता भी दिलाने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button