दो मई के बाद टीएमसी के गुंडों को ढूंढ कर निकालेंगे और सजा देंगे- योगी

तूफान से प्रभावितों की मदद को भेजा गया केंद्र का पैसा खा गए टीएमसी के तोलाबाज। योगी दीदी इस भगवा कपड़े से भी घबरा रही हैं,ये भगवा भारतीय संस्कृति की पहचान है। सीएम बोले ममता दीदी भगवान राम से चिढ़ गई हैं, जय श्री राम का नारा नहीं लगाने देतीं।श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसी धरती से नारा दिया था एक देश दो विधान,दो निशान नही चलेगा।

लखनऊ– पश्चिम बंगाल के चुनावी मझधार में हिचकोले खा रही ममता की सियासी नाव को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गुरुवार को जबरदस्‍त झटका दिया। योगी ने ममता के निर्वाचन क्षेत्र नंदी ग्राम समेत मेदिनी पुर और चंद्रकोना में गुरुवार को तीन बड़ी रैलियां कीं। रैलियों में जुटे समर्थकों की जबरदस्‍त भीड़ के बीच योगी ने कहा कि दो मई के बाद टीएमसी के गुंडों को ढूंढ़ कर निकालेंगे और सजा देंगे।


अपने खास अंदाज में टीएमसी और ममता पर हमला कर रहे योगी ने कहा कि भारतीय संस्‍कृति की पहचान इस भगवा कपड़े से दीदी घबरा रही हैं। सीएम योगी ने टीएमसी की सरकार पर तूफान पीडि़तों की मदद के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया पैसा हड़प जाने का आरोप लगाया। योगी ने कहा कि टीएमसी के तोलेबाज केंद्र से भेजा गया गरीबों,पीडि़तों का पैसा भी खा गए। मुख्‍यमंत्री ने रैली के मंच से कहा कि ममता दीदी को भगवान राम से भी चिढ़ है। वो जय श्री राम का नारा नहीं लगने देती हैं। योगी ने कहा कि भगवान राम और कृष्ण की धरती से मैं रामकृष्ण परमहंस की इस धरती पर आया हूं।


भीड़ से संवाद करते हुए योगी ने कहा कि आपको ममता बनर्जी से दस वर्षों का हिसाब मांगना चाहिए। उनसे पूछना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में जब दुर्गापूजा हो सकती है,तो बंगाल में क्यों नही हो सकती। आज के दस साल पहले नन्दीग्राम में कम्युनिस्टों ने कितनी बर्बरता की थी, आज मैं उन शहीदों के परिवारों से मिला,दीदी को उन शहीदों की कोई चिंता नहीं, जबकि उन्ही से उनको सत्ता मिली है।


नंदीग्राम की जनसभा में योगी ने कहा कि बंगाल की धरती,कभी भक्तिकाल में आवाज़ बनी थी,कभी आज़ादी की लड़ाई में साक्षी बनी थी,कभी कश्मीर के निर्माण की गवाह बनी थी, आज उसी बंगाल के निर्माण के लिए सुवेन्दु अधिकारी ने बीड़ा उठाया है।

बंगाल के गौरवपूर्ण इतिहास की चर्चा करते हुए योगी ने भीड़ से कहा याद करिये इसी बंगाल की धरती से सुभाष चन्द्र बोस ने आज़ादी का बिगुल फूंका था और कहा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा। इसी बंगाल से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद देने वाले स्वामी विवेकानंद ने कहा था गर्व से कहो हम हिन्दू हैं । इसी धरती से नोबेल पुरस्कार पाने वाले गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर आते हैं। बंगाल राष्ट्रगान जन गण मन की धरती है। मैं इस धरती को कोटि कोटि प्रणाम करता हूं। योगी ने कहा भाजपा को मौका दीजिये, घुसपैठ नही होने देंगे। जो लोग दुर्गापूजा सरस्वती पूजा पर रोक लगाते हैं वो कहीं नही टिक पाएंगे। आज तो जय श्रीराम का नारा हर जवान,हर बुजुर्ग,हर महिला बहन के मुंह से निकल रहा है। राम तो सबके हैं लेकिन दीदी को राम के नाम से चिढ़ है ।

योगी ने कहा बंगाल कभी समृद्ध माना जाता था। लेकिन कभी कांग्रेस ने, कभी कम्युनिस्टों ने और अब टीएमसी ने इसके संसाधनों को लूट कर बर्बाद कर दिया।08 दिन पहले मारे गए भाजपा के कार्यकर्ता को याद करते हुए सीएम योगी ने कहा अब ज्यादा दिन नही बचा है। दो मई के बाद टीएमसी के गुंडों को ढूंढ कर निकालेंगे और सजा देंगे।


सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 40 लाख आवास दिए गए । 6 करोड़ को आयुष्मान योजना में 5 लाख बीमा। 2 करोड़ 42 लाख किसान परिवारों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिली। ये बंगाल में क्यों नही मिला? क्योंकि बंगाल में दीदी विकास ही नही चाहती। दीदी तो भाई भतीजावाद चाहती हैं। इसी बंगाल की धरती के नायक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नारा दिया था एक देश दो विधान,दो निशान नही चलेगा। उनके सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने साकार किया है। पाकिस्तान कभी भारत मे घुसपैठ और आतंकवाद फैलाता था, लेकिन अब…भारत की सेना पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो पाकिस्तान की घिग्‍घी बंध जाती है। याद करिये दो वर्ष पहले इसी बंगाल में पंचायत चुनाव में कितना खून खराबा हुआ था। ममता दीदी ने नामांकन और वोट तक नही देने दिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button